बदायूं: झोपड़ी को लेकर विवाद, सास-बहू को सड़क पर गिराकर पीटा
पुश्तैनी जमीन का हुआ था बंटवारा, एक के हिस्से में पड़ी थी झोपड़ी
बिल्सी, अमृत विचार। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव महलोली में झोपड़ी हटाने के विवाद को लेकर सास-बहू को सड़क पर पटक कर जमकर पीटा गया। उनके सिर पर ईंट मारने की कोशिश की। ग्रामीण मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
गांव महलौली निवासी बाबूराम की पत्नी मुन्नी देवी का परिवार के लोगों से पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो चुका है। अभी भी दूसरे पक्ष के अरविंद की झोपड़ी मुन्नी के हिस्से में आए खेत में थी। मुन्नी ने इसी झोपड़ी को हटाने के लिए अरविंद पक्ष से कहा था। तो अरविंद गाली-गलौज करने लगा।
कहासुनी के बाद मारपीट होना शुरु हो गई। इसी दौरान अरविंद पक्ष के लोगों ने मुन्नी और उनकी पुत्रवधू को दूसरे पक्ष सड़क पर आकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की इस घटना के बाद शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मारपीट की वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में बना ली। जो वायरल कर दी। कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर आई थी। रिपोर्ट दर्ज करे जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- बदायूं: घर पर डीजे बजाने से मना करने पर पत्नी को लगा दी आग, मची अफरा-तफरी
