अयोध्या: खतरे का निशान लांघ 92.880 पहुंचा सरयू का जलस्तर, बजी बाढ़ के खतरे की घंटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विभिन्न बैराजों से छोड़े गए पानी और बारिश के चलते सरयू नदी तेजी से उफना रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 सेंटीमीटर को लांघ 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर में लगातार दस सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते जिले की तीन तहसीलों में बाढ़ के खतरे की घंटी बज गई है। 
  
केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी का जलस्तर बुधवार शाम पांच बजे खतरे के निशान 92.730 मीटर से पांच सेंटीमीटर ऊपर 92.780 मीटर पर पहुंच गया है, जो शाम छह बजे बढ़कर 92.81 मीटर हो गया। अनुमान है कि नदी का जलस्तर अगले कुछ घंटों में और तेजी से बढ़ेगा। गुरुवार सुबह आठ बजे जहां जलस्तर 92.870 था वहीं नौ बजे 92.880 पहुंच गया है।

वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से रुदौली, सोहावल और सदर के एसडीएम और तहसीलदारों को प्रभावित होने वाले गांवों में मूवमेंट के लिए कहा गया है। प्रबंधन की ओर से तीन बजे तक प्रभावित होने वाले गांवों की ताजा रिपोर्ट मांगी गई है।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: माध्यमिक शिक्षक संघ ने DM के माध्यम से CM को भेजा ज्ञापन, डीएम कार्यालय तक निकाली मोटरसाइकिल रैली

संबंधित समाचार