फर्रुखाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, पत्नी गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। पुलिस ने एंबुलेस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन मृतक की घायल पत्नी को निजी अस्पताल ले गए।

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम बदनपुर निवासी धर्मवीर सक्सेना के पुत्र पवन कुमार सक्सेना  (25 )  का बेटा फतेहगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती है। चार वर्षीय पुत्र अंकुश को पेट में दर्द के चलते भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अंकुश के साथ उसकी दादी पुष्पा रुकी हुई थी। बुधवार रात पवन सक्सेना अपनी पत्नी आरती सक्सेना के साथ मां को खाना देकर वापस घर आ रहा था।

सीएमओ ऑफिस के पास उसकी पल्सर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर ही सिर के बल जा गिरा।पत्नी उछलकर फुटपाथ पर जा गिरी। हेलमेट नहीं लगाए होने से पवन के सिर में अधिक चोट आ गई। आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल लोहिया लाया गया। डॉक्टर कृष्ण कुमार ने पवन सक्सेना को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखा दिया।मृतक की पत्नी आरती की हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिया गया।

कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर ने आरती को रेफर कर दिया।परिजन मसेनी एक निजी अस्पताल में ले गए। छोटे भाई परवीन ने बताया की पवन चार भाई बहन में सबसे बड़े थे। उनकी जमापुर मोड़ के पास मिठाई की दुकान थी।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: माध्यमिक शिक्षक संघ ने DM के माध्यम से CM को भेजा ज्ञापन, डीएम कार्यालय तक निकाली मोटरसाइकिल रैली

संबंधित समाचार