BHU Admission News : स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पर लगी रोक, जानें क्या है पूरा मामला
वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिलों की प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। यूनिवर्सिटी में दाखिलों की काउंसिलिंग फिलहाल बन कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ऐसा प्रवेश के लिए जारी दूसरी सूची में गड़बड़ी होने पर किया गया है। जबकि दाखिले के लिए जारी पहली सूची से तकरीबन पचास फीसदी सीटें भरी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए दूसरी सूची बुधवार को जारी होनी थी। लेकिन देर रात तक सूची जारी नहीं की गई। विश्विद्यालय प्रशासन का कहना है कि सूची में कुछ गड़बड़ी है जिसे ठीक कर शुक्रवार को जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पहली सूची से भी जो दाखिले हुए हैं उनमें छात्रों के डाटा का मिलान सही नहीं पाया गया है। ऐसे में विश्विद्यालय प्रशासन अब रिस्क नहीं लेना चाहता है।
ये भी पढ़ें - यूपी के सभी जिलों में 14 अगस्त को मनाया जायेगा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’
