प्राण प्रतिष्ठा समारोह: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने-खाने के होंगे भव्य इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रद्धालुओं के रुकने के लिए 15 स्थान चिह्नित, अस्थाई टेंट सिटी में होगी व्यवस्था

अयोध्या/अमृत विचार। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुरू कर दी है। 16 से 24 जनवरी 2024 के बीच इस उत्सव को मनाया जाएगा। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 10 हजार अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही रामनगरी को बड़े उत्सव के लिए भव्य तरीके से सजाया भी जाएगा।

इस दौरान देश विदेश से जो राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे, उनके रुकने, ठहरने और भोजन समेत अन्य सुविधाओं को लेकर ट्रस्ट ने कमर कस ली है। इसके लिए 15 स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन्हीं स्थलों पर राम भक्तों के रहने भोजन और शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध होंगी।

अयोध्या में 5 लाख से अधिक राम भक्तों को जुटाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए कारसेवक पुरम, रामसेवक पुरम सहित 15 अन्य स्थानों पर रहने और भोजन जैसी व्यवस्थाएं बनाये जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के बाग बिजेसी की 20 बीघे जमीन पर टेंट कालोनी बनाने जा रहा है, जहां पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के रहने की व्यवस्था होगी। व्यवस्थाओं को लेकर ट्रस्ट का स्थानीय प्रशासन के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

बीते दिनों विभिन्न स्थानों पर हजारों की तादाद में शौचालयों की सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अलग अलग स्थानों पर कुल 1000 से अधिक शौचालय और पेयजल की व्यवस्था को तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि एक जनवरी से लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंचने लगेंगे।

ये की जा रही तैयारी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के मुताबिक रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में व्यापक प्रबंध होंगे। सभी तैयारियों को लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। आने वाले राम भक्तों के लिये  ठहरने व खाने की व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : गंदा पानी पीने को मजबूर है साकेतपुरी के लोग, जलकल विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म