कमला हैरिस ने जैकब ब्लैक के परिवार से की मुलाकात
वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने निजी रूप से जैकब ब्लैक के परिवार से मुलाकात की है। अफ्रीकी-अमेरिकी शख्स जैकब पिछले महीने विस्कॉन्सिन के केनोशा में एक पुलिस अधिकारी द्वारा सात बार गोली मारे जाने के बाद कमर के निचले हिस्से से लकवाग्रस्त हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, …
वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने निजी रूप से जैकब ब्लैक के परिवार से मुलाकात की है। अफ्रीकी-अमेरिकी शख्स जैकब पिछले महीने विस्कॉन्सिन के केनोशा में एक पुलिस अधिकारी द्वारा सात बार गोली मारे जाने के बाद कमर के निचले हिस्से से लकवाग्रस्त हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्लैक परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अटॉर्नी बेंजामिन क्रम्प ने एक बयान में कहा कि हैरिस ने सोमवार को मिल्वौकी में परिवार के साथ बात की। क्रम्प ने बताया कि उन्होंने पूछा कि वे 23 अगस्त की घटना के बाद इससे कैसे हैंडल कर रहे हैं।
परिवार से मुलाकात के दौरान हैरिस ने 29 वर्षीय जैकब ब्लेक से फोन पर बात की। मुलाकात के बाद, कैलिफोर्निया की सीनेटर ने पत्रकारों से कहा, “वे एक बेहतरीन परिवार हैं .. और उन्होंने जो सहन किया है, इसे पूरी गरिमा के साथ किया है और जैसा कि आप जानते हैं, वे उनके कंधों पर ढेर सारी आवाजों की जिम्मेदारी है।”
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ब्लैक परिवार के लिए उनका संदेश “उनकी भलाई के लिए चिंता व्यक्त करना था, और निश्चित रूप से उनके भाई और उनके बेटे की भलाई के लिए था और यह बताने के लिए था कि उनके पास सपोर्ट है।”
