स्कूल से लौट रही बच्ची पर गाय ने किया हमला, सींगों से पटका...पैरों से कुचला, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। सोशल मीडिया पर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक बच्ची पर गाय द्वारा हमला करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। स्कूल से लौट रही नौ साल की बच्ची को गाय बुरी तहर अपने सींगों से पटकती है और पैरों से लगातार कुचलती रहती है।

आपको बता दें, एमडीएम कॉलोनी इलाके में अपनी मां के साथ स्कूल से बच्ची लौटती है, उसी दौरान दो गायों से बच्ची आगे निकलने की कोशिश करती है, तभी गाय भड़क जाती है और हमला कर देती है। वीडियो में आप देख सकते हैं बच्ची को बुरी तरह से अपने पैरों से कुचल रही है और लगातर अपने सींगों से हमला कर रही है।

जब बच्ची पर हमला करता देख मां मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगती है, तब आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आते हैं और बच्ची को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन गाय लगातार हमला करती रहती है। बड़ी मुश्किल से  बच्ची को बचाया जाता है।

वहीं इस मामले में चेन्नई निगम ने हमला करने वाली गायों को पकड़ लिया है और मालिक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही बच्ची को काफी चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- Cybercrime : इंटरनेट पर न आजमाएं किस्मत, साफ हो जाएगा खाता

संबंधित समाचार