गोरखपुर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, बंद रहे कई बाजार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। शहर में गुरूवार सुबह हुई बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी है। कई इलाकों की सड़कें तालाब बन गईं। हालत ये हुई कि बेतियाहाता, रुस्तमपुर, आजाद नगर समेत कई मोहल्लों में घुटनों से ऊपर पानी भर गया। नाले-नालियां चोक हो गए, जिससे पानी रुक रूककर निकल रहा है। सिविल लाइन, चौक चौराहे समेत कई इलाकों में जलभराव के चलते दुकानें ही नहीं खुली। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन ने जलभराव के लिए कोई इंतजाम नहीं किये हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम प्रशासन नहीं सुन रहा है। 

ये भी पढ़ें -अयोध्या में बाढ़ से ग्रामीणों का पलायन, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

संबंधित समाचार