रामपुर : तारीख पर आई महिला को ससुर ने पीटा, कपड़े फाड़ने का भी किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। तारीख पर आई महिला को उसको पति और ससुर ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसके ससुर ने उसके कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है, उसका अपने पति वीरेंद्र पाल से दहेज को लेकर मुकदमेबाजी चली आ रही है। जिसके चलते वह आए दिन तारीखों पर कोर्ट में आ रही है। आरोप है कि 18 जुलाई को वह अपने भाई के साथ कोर्ट में पेश होने के बाद वापस घर को जा रही थी कि परिवार न्यायालय के पास उसके पति ने गाली गलौच करते हुए उसको पीट दिया। उसके ससुर ने उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।

उसके बाद महिला पर किसी नुकीली चीज से हमला करके घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं : रामपुर में मिड डे मील में निकली पकी हुई छिपकली, छात्रा की हालत बिगड़ी...जमकर हुआ हंगामा

संबंधित समाचार