सुल्तानपुर अधिवक्ता हत्याकांड : हंगामेदार बैठक में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। दीवानी के अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत अन्य की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते अधिवक्ताओं ने गुरुवार को साधारण सभा की बैठक की। हंगामेदार बैठक के साथ अधिवक्ता न्यायिक कामकाज से विरत रहे।

चार दिन पूर्व दीवानी के अधिवक्ता आजाद अहमद की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें उसके भाई मुनव्वर को भी गोली लगी। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना का मुख्य आरोपी सिराज अहमद उर्फ पप्पू समेत चार के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया है। 

बार अध्यक्ष अरविंद पांडेय व सचिव आर्तमणि मिश्र ने गुरुवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण साधारण सभा की बैठक बुलाई। अधिवक्ताओं ने मुख्य आरोपी समेत अन्य तीन की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने कहा हमें ज्यादा आर्थिक सहायता और अन्य मांगों के लिए उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन दाखिल करना चाहिए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल शुक्ल, महेंद्र प्रसाद शर्मा, करुणाशंकर दूबे, वीरेंद्र चतुर्वेदी, अरुण उपाध्याय, अयूब उल्ला खान, रणजीत सिंह त्रिसुंडी, संतोष पांडेय, सतीश पाठक, अब्बास अहमद खान समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों शूटरों को VC के जरिये न्यायालय में किया गया पेश, कोर्ट ने दिया समय

संबंधित समाचार