अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों शूटरों को VC के जरिये न्यायालय में किया गया पेश, कोर्ट ने दिया समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए 10 अगस्त की तिथि तय की थी। गुरूवार को पेशी के दौरान तीनो आरोपियों ने अपना वकील करने के लिए समय मांगा है।

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले मे प्रतापगढ़ की जेल में निरुद्ध शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले में 10 अगस्त को आरोप तय करने के लिए समय दिया था। पेशी के दौरान न्यायालय ने 16 अगस्त तक वकील करने का समय आरोपियों को दिया है। बताते चलें कि हत्या की एसआईटी जांच पूरी हो चुकी है। आरोपियों और घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों सहित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज लिए जा चुके हैं। पोस्टमार्टम करने वाले और वाहन चालक का भी बयान लिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : सवर्ण आयोग की मांग तेज, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार