आरोप : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, वीडियो भी किया वायरल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतर्रा/ बांदा),अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का यौन शोषण किया। इतना ही उसने इस दौरान युवती के अश्लील वीडियो भी बनाये। जब युवती ने शादी का वादा निभाने की जिद की तो युवक अपनी बात से साफ मुकर गया। पीड़िता ने आपबीती घर वालों को बताई। परिजन गुरुवार को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीया युवती ने चित्रकूट जिले के अमिलिहा गांव निवासी मनोज पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने चोरी से अश्लील वीडियो भी बनाये। युवती के बार-बार शादी करने की मिन्नतें करने पर वह टाल देता रहा। युवती जब शादी की जिद पर अड़ गई तो आरोपी युवक की हकीकत खुलकर सामने आ गई। उसने युवती से शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इस पर अपनी आबरू गंवा बैठी युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। पहले परिजन उस पर ही बिगड़ पड़े, लेकिन मामला युवती से जुड़ा होने के कारण देरी करने के बजाय उसे लेकर थाने पहुंच गये। 

पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी वायरल कर दी हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें -इटावा : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन को आजीवन कारावास, लगा अर्थदंड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात