मुरादाबाद: रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, खेतों तक पहुंचा पानी
खौ बैराज से छोड़ा गया 55,000 क्यूसेक पानी
मुरादाबाद, अमृत विचार। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पानी आसपास के खेतों तक पहुंच गया है। शुक्रवार तक जल स्तर की संभावना है। गुरुवार को खो बैराज से 55, 000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा नदी का जलस्तर 189.71 मीटर और गागन नदी का 189.45 मीटर रिकार्ड किया गया। जुलाई में बारिश की वजह से नदियां ऊफान पर थीं। रामगंगा पार के काफियाबाद गांव तक ढेला नदी का पानी पहुंच गया था।
बुधवार को रामगंगा नदी में 95,000 क्यूसेक और गुरुवार को भी 55,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गुरुवार को रामगंगा नदी का जलस्तर 189.71 मीटर और गागन नदी का जलस्तर 189.45 मीटर रहा। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि खो बैराज से पानी छोड़ने की वजह से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है जो पानी गुरुवार को छोड़ा गया है, वह शुक्रवार तक आ जाएगा। पानी आसपास के खेतों तक पहुंच गया है, लेकिन अभी बाढ़ जैसे कोई स्थिति नहीं है।
सुबह बूंदाबांदी से बदला मौसम, फिर बढ़ी उमस
मुरादाबाद, अमृत विचार: गुरुवार की सुबह बूंदाबांदी से मौसम तो बदला और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर में फिर गर्मी बढ़ गई। दोपहर बाद गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की रात भी हल्की बूंदाबांदी हुई, सुबह बादल छाए रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बिना पंजीयन के संचालित एके हेल्थकेयर में एलोपैथिक दवाओं का प्रयोग, तीन पर एफआईआर
