आगरा में अस्पताल संचालक ने नर्स के फाड़े कपड़े, रात भर चैंबर में बेहोश कर किया दुष्कर्म    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। शहर के ताजगंज में एक वहशी अस्पताल संचालक ने नर्स से रात भर दरिंदगी की। उसे नशीली कोल्डड्रिंक पीला कर बेसुध किया फिर उसके कपड़े फाड़ दिए। दहशतजदा नर्स ने अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

पूरा मामला दो अगस्त का है। ताजगंज थाना इलाके में देवरी रोड पर एक अस्पताल संचालित है। पीड़ित नर्स के अनुसार अस्पताल में वो बतौर नर्सिंग हेल्पर काम करती है। उसने आरोप लगाया कि अस्पताल के एक पार्टनर ने उसे रात में महिला मरीज की देखभाल के बहाने रोक लिया। रात में राकेश कुमार नाम के इस व्यक्ति ने नर्स को अपने चैंबर में बुलाया और उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। 

नर्स के अनुसार कोल्डड्रिंक पीकर वो बेसुध हो गई। जिसके बाद संचालक ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उससे लिपटने लगा। पीड़िता के अनुसार संचालक ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक वो इतनी खौफजदा हो गई कि कई दिन सदमे में रही। परिजनों के हिम्मत देने के बाद पीड़िता ने पुलिस से आरोपी की शिकायत की है। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

ये भी पढ़ें -थरवई हत्याकाण्ड के आरोपियों की तलाश में गई पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार