थरवई हत्याकाण्ड के आरोपियों की तलाश में गई पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शंकरगढ थाना क्षेत्र के कपारी पेट्रोल पंप और वीके ढाबा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 35 झांसी-मिर्ज़ापुर हाइवे पर शुक्रवार भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। ये मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस चर्चित थरवई हत्याकांड के आरोपियों का सुराग लगने पर उन्हें दबोचने जा रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है। 

बता दें कि बीते रविवार को थरवई इलाके के हेता पट्टी बाजार में आधीरात हुयी डकैती और हत्या की सुरागकशी करने पहुंची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली। थरवई में घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के शंकरगढ़ में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंची हुयी थी। टीम कपारी पेट्रोल पंप और वीके ढाबा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्ज़ापुर हाइवे पर जांच कर रही थी। उस दौरान जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। पुलिस ने भी बचाव में जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश को मुठभेड़ मे गोली लग गयी। 

ये भी पढ़ें -आजमगढ़: आईआईटी कोचिंग कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार