धर्मांतरण का गंदा खेल : पैसे का लालच देकर प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बुलाते, मना करने पर धमकाते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के कोहना में धर्मांतरण को लेकर हंगामा।

कानपुर के कोहना में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।

कानपुर, अमृत विचार। कोहना थाना क्षेत्र में एक मकान में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई ।

पुराना कानपुर मन्नीपुरवा निवासी बबली ने बताया की उनकी बुआ मनीषा और उमा देवी के घर पर कुछ लोग ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थनाएं करा रहे थे। यह काम क्षेत्र में करीब 1 साल से किया जा रहा है। आरोपी उन्हें पैसे का लालच देकर प्रार्थना सभा में शामिल करने के लिए बोलते थे। मना करने पर अनर्थ होने की बातें कहकर धमकाते थे। लगातार इन चीजों से परेशान होकर गुरुवार रात उन्होंने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कोहना पुलिस को धर्मांतरण की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की है वही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कोहना थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

दस दस हजार देकर करा दिया धर्मांतरण 

बबली के अनुसार उनके पड़ोस में रहने वाले कई घरों के लोगों को मीटिंग में शामिल होने पर 10 हजार रुपये का लालच दिया गया। आरोप है वही धर्मांतरण करा दिया गया। मोहल्ले में ईसाई धर्म के धर्म गुरुओं का लंबे समय से आना जाना है। वह लोग धर्मांतरण न करने पर खौफनाक बातें करते हैं और डराते हैं।

कोहना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की है। धर्मांतरण का आरोप सामने आया है। अभियोग दर्ज कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही- अकमल खां, एसीपी कर्नलगंज

संबंधित समाचार