दस साल बाद सपा विधायक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक लाख का घोषित था इनाम  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आजमगढ़ में सपा विधायक रहे सर्वेश सिंह सीपू की हत्या के दस साल बाद आरोपी अरविन्द कश्यप को यूपी एसटीएफ ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बताते चलें कि इस मामले में अरविन्द ने माफिया ध्रुव सिंह के इशारे पर विधायक को गोली मारी थी। इस मामले में अभी तक सात लोगों को उम्र कैद की सजा हुई है। 

गौरतलब है कि 19 जुलाई साल 2013 को आजमगढ़ की सगड़ी सीट से सपा के विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में सात लोगों को कोर्ट ने सजा सुनाई थी। जबकि हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त अरविन्द फरार चल रहा था। एसटीएफ ने अरविन्द को लुधियाना में अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि मर्डर के एक और आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में CM आवास के पास हुई बड़ी घटना, मां ने अपने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट - खुद फंदे पर झूली

संबंधित समाचार