रामपुर: एसपी साहब! मेरे पति को डूबाकर मार दिया, बिलासपुर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी के नाम प्रार्थना पत्र लेकर सीओ कार्यालय पहुंची महिला

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। एक विधवा ने उसके पति को रंजिशन कुछ लोगों पर नदी में डूबाकर मारने का आरोप लगाया है। इस शिकायत को लेकर वह पुत्र के साथ सीओ कार्यालय पहुंची। सीओ के न मिलने पर महिला निराश लौट गई। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

नगर के मोहल्ला कस्बा राजपुर की रहने वाली विधवा महिला रेनू शुक्रवार की दोपहर अपने पुत्र के साथ तहसील भवन परिसर स्थित सीओ कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया, उसके पति रामकुंवर का उसके भतीजों के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था।

महिला के पति व पुत्र रितिक ने आठ अगस्त को जमानत भी कराई थी। आरोप है कि उसका पुत्र हिरनखेड़ा-बहांपुर के बीच बह रही नदी की तरफ से आ रहा था तब उसने देखा कि कुछ लोग उसके पति को नदी में डुबकी लगा रहे थे।

जब उसके पुत्र ने आवाज लगाई, तो लोग उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद बुधवार को जब उसने अपने पति को ढूंढ़ने का प्रयास किया तो शाम छह बजे उसके पति का शव नदी में तैरता मिला। उसके पति की आंखों पर चोट के निशान थे। उसका आरोप है कि उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: नाबालिग लड़की को दबोचकर खेत में ले गया...कपड़े उतारे फिर कर दी छेड़खानी, जानिए दरिंदे को क्या मिली सजा

संबंधित समाचार