खुशखबरी : अब रामलला के पुजारियों को मिलेगी सरकारी जैसी सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी, चार सहायक पुजारी और चार कर्मचारियों के ठाठ बढ़ने वाले हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर में तैनात पुजारी और कर्मचारियों को अब सरकारी सुविधा जैसी व्यवस्थाएं देने की तैयारी में है। 
     
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास खुद ट्रस्ट के मुख्य पुजारी होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर से जुड़े हुए पुजारियों और कर्मचारियों को अब सरकारी कर्मचारी के तर्ज पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुजारी और कर्मचारियों का चिकित्सीय, आवासीय, यात्रा, रहन-सहन और खानपान का खर्च श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उठाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से कहा गया है कि पुजारी और कर्मचारियों को सरकारी छुट्टी के तर्ज पर अवकाश भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें -सीतापुर में धर्म परिवर्तन के आरोपी पादरी की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है मुकदमा

संबंधित समाचार