Gadar-2 देखने के लिए भिड़े ममेरे भाई, Kanpur में सिनेमा हॉल के अंदर चले लात घूंसे, लोगों की लगी भीड़, जानें- मामला
कानपुर में गदर-2 देखने के लिए ममेरे भाई भिड़े।
कानपुर के मालरोड की टॉकीज में गदर-2 देखने के दौरान ममेरे भाईयों की लड़ाई हो गई। पुराने विवाद में दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।
कानपुर, अमृत विचार। हरबंशमोहाल थानाक्षेत्र में मालरोड स्थित एक टॉकीज में गदर-2 फिल्म देख रहे दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। जमकर लात घूंसे चले। वहां मौजूद दर्शकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
शुक्रवार को गदर-2 फिल्म रिलीज हुई थी। दो ममेरे भाई पहुंचे थे। इस दौरान पुराने विवाद को लेकर उनमें जमकर लात-घूंसे चले। फिल्म देख रहे लोगों में फिल्म को लेकर विवाद दो समुदायों में विवाद की अफवाह फैल गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसके बाद मामला शांत हुआ। एक पक्ष से एक मीडिया संस्थान में प्रसार का काम देखने वाले अधिकारी साथियों के साथ फिल्म देखने गए थे।
वहीं, उनका ममेरा भाई भी कुछ लोगों के साथ पहुंचा था। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि फिल्म को लेकर दो समुदायों में मारपीट की अफवाह फैलाई गई थी। दोनों ममेरे भाई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
