Farrukhabad Theft : चोरों ने तीन घरों में की चोरी, एक ही रात में वारदात को दिया अंजाम, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला।

फर्रुखाबाद में जहानगंज क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन तीन घरों से हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना जहानगंज पुलिस की उदासीनता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे है। वहीं स्थानीय पुलिस कुंभकर्णी नींद में सो रही है। बीते तीन माह में क्षेत्र के कई गावों में करीब दर्जन भर चोरियों के मामले सामने आये है। इस बार चोरों ने एक साथ तीन घरों में हाथ साफ करते हुए पुलिस को फिर एक बार होमवर्क दे दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव अजीजलपुर में शुक्रवार की रात अनीश के घर से झाले तोड़िया मंगलसूत्र और जसीम के घर से चैन तोड़िया 15000 नकदी और यूनुश के घर से पायल चूड़ी 2000 नगदी लेकर चोर चंपत हो गए हैं। मामले का पता तब चला जब अनीश की पत्नी मैनाज आज 3 बजे सो कर उठी तो गेट खुला देखा।  उसने अंदर जाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

उसने शोर मचाया तो पड़ोसी भी उसके घर वारदात को देखने पहुंचे । पड़ोसियों ने देखा कि चोरों ने उसके घर पर भी हाथ साफ कर दिए हैं। सुबह जब इधर उधर देखा गया तो गांव के ही जुम्मन के खेत में बक्सा कपड़ा इत्यादि पड़े मिले।

वही ग्रामीणों ने बताया कि चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुस के गेट खोलकर सारा सामान चोरी कर ले गए हैं। जब मामले की जानकारी थाना प्रभारी योगेंद्र सोलंकी को हुई तो वह हल्का इंचार्ज राहुल कुमार के साथ मौके पर पड़ताल करने पहुंच गए।  

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है ।वहीं ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान उठाए हैं। और बताया कि वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी होने का सिलसिला जारी है। ग्राम भगोना के ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने पुलिस की दी तहरीर में बताया है कि चोर पंचायत घर का ताला तोड़ कर कम्प्यूटर दो सेट,इंवर्टर, बैटरी चोरी कर ले गये।पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार