अयोध्या: पिता की डांट से नाराज बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत
मोहबरा चौराहे की घटना, सुबह 6 बजे पढ़ाई के लिए डांटा था
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहबरा चौराहा निवासी सेना के रिटायर्ड जवान अभिताभ पांडेय के 15 वर्षीय बेटे अभिनाश पांडेय ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद घर पर मौजूद परिजन व आसपास के लोगों ने किशोर को आनन फानन में अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूर्व सैनिक गोंडा जनपद के तरबगंज तेवरदा गांव के निवासी अभिताभ पांडेय अयोध्या में मोहबरा के पास परिवार के साथ किराए के मकान रह रहे हैं। वहीं पर एक प्राइवेट स्कूल में पढाने का कार्य करते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह 6 बजे पिता ने पढ़ाई करने के लिए छोटे बेटे को डांट दिया। इसके बाद खुद तैयार होकर स्कूल चले गए।
इस दौरान नाराज बेटे ने पिता की लाइसेंस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना होते ही कमरे के आसपास रहने वाले लोग उसे श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : लापता शिक्षक का 10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, सीओ से मिला शिक्षक संघ
