अयोध्या : दुर्गा पूजा पंडाल में बम फेंकने के आरोपी ने सेवानिवृत शिक्षक को कार से रौंदा, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/ अयोध्या, अमृत विचार। तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन कस्बे में भूमि विवाद का मुकदमा हारने से झल्लाये युवक ने अपने दोस्त के रिश्तेदार की बोलेरो से परिषदीय विद्यालय से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक राम तीरथ तिवारी ( 70) को रौंद कर मार डाला। पुलिस ने मृतक के पुत्र रवि शंकर तिवारी की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक जुबेर अहमद और उसके पिता नौशाद अली पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रकरण से जुड़े कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
    
बीकापुर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुंधौर निवासी राम तीरथ तिवारी तारुन ब्लाक के ग्राम कनकपुर झगरौली परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। इन्होंने नौशाद अली से रामपुर भगन घुरीटीकर मार्ग पर अपनी पत्नी उर्मिला देवी के नाम जमीन खरीद मकान का निर्माण कराया है और परिवार सहित वही रहते हैं। इनके घर के पीछे नौशाद की करीब ढाई बीघा जमीन बची थी, जिसे राम तीरथ ने 2 लाख 70 हजार में सौदा कर पक्का एग्रीमेंट करा लिया। पैसे देने के बाद भी नौशाद ने उक्त जमीन पर दीवानी न्यायालय में मुकदमा कर दिया। इसमें राम तीरथ के पक्ष में न्यायालय से डिग्री हो गयी। इसके बाद नौशाद ने उच्च न्यायालय की शरण लेकर फैसले के विरुद्ध अपील कर दी, लेकिन यहां से भी उनकी डिग्री हो गयी। 

यहीं से मामले में आरोपी बाप बेटे इन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगे। राम तीरथ शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे दाढ़ी बनवाने को घर से बाजार की तरफ निकले तभी ताक में खड़े जुबेर ने वाहन स्टार्ट कर तेज गति से चलाते हुये इन्हें जोरदार टक्कर मार रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद तिवारी घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी शाम को ही।मौत हो गयी। 

मृतक की पत्नी शाखा डाकघर में पोस्टमास्टर हैं तो चार बेटियों में सबकी शादी कर दी हैं।बेटा रवि शंकर उर्फ शिवम बीएड के साथ एस आई की तैयारी कर रहा है। नौशाद वर्ष 2002 में रामपुर भगन दुर्गा पूजा मंडप में बम फेंकने का भी आरोपी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : लापता शिक्षक का 10 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, सीओ से मिला शिक्षक संघ

संबंधित समाचार