बरेली: सांड ने घर के बाहर सो रहे शख्स पर किया हमला, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर सो रहे एक शख्स पर आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बता दें, थाना क्योलड़िया के गांव ज्योति जागीर निवासी बेगराज का 43 वर्षीय बेटा महेंद्र पाल मजदूरी करता था। बीती रात वह गर्मी अधिक होने के कारण घर के दरवाजे की चौखट पर सो गया। सुबह चार बजे अचानक वहां एक आवारा सांड आ गया और उसको चारपाई से उठा कर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: ज्वैलर्स से स्कूटी लूटने वाले दो लूटेरे गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर साथी फरार

संबंधित समाचार