संदिग्ध आतंकी अहमद रजा को लेकर मुरादाबाद पहुंची एटीएस टीम, उगलवाए कई राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। एटीएस टीम संदिग्ध आतंकी अहमद रजा को लेकर मुरादाबाद पहुंची। एटीएस ने आतंकी अहमद रजा से कई राज उगलवाए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुछ दिन पहले मुरादाबाद से संदिग्ध आतंकी अहमद रजा को गिरफ्तार किया था। चार अगस्त को अहमद रजा की रिमांड यूपी एटीएस को मिली। इसके बाद से लगातार पूछताछ कर रही एटीएस की टीम ने संदिग्ध आतंकी अहमद रजा से कई राज उगलवाएं हैं। पूछताछ में सोशल मीडिया चैट्स, आतंकी ट्रेनिंग, पाकिस्तान से लेकर तालिबानी कनेक्शन तक कई खुलासे हुए हैं। ये संदिग्ध आतंकी अपने साथी के साथ मिलकर आगामी स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। 

एटीएस की टीम अहमद रजा को रिमाइंड पर लेने के बाद मुरादाबाद, जम्मू कश्मीर, अनंतनाग, श्रीनगर में जाकर कर जांच पड़ताल रही है।आरोपी आतंकी मुरादाबाद जनपद के मुंडापांडे थाना इलाके गुलड़िया का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें : अनुज हत्याकांड : सहमे प्रत्यक्षदर्शी बोले- पहली बार देखी ऐसी मौत

संबंधित समाचार