Mahoba News: तीसरी आंख CCTV कैमरे से पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर रखेगी नजर, ऑपरेशन दृष्टि के तहत लगाए जा रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में 500 सीसीटीवी कैमरे लगाकर पुलिस रखेगी सार्वजनिक स्थलों पर नजर।

महोबा में 500 सीसीटीवी कैमरे लगाकर पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखेगी। सभी थानाक्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे।

महोबा, अमृत विचार। जनपद में अपराध पर जीरो टालरेंस नीति के तहत अपराध नियंत्रण, अपराध के अनावरण, अराजक आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने व महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में स्पेशन अभियान चलाकर जिले के विभिन्न संवेदनशील सहित कई सार्वजनिक स्थानों में 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों, विभिन्न चैराहों, महत्वपूर्ण स्थलों पर दृष्टि रखने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थापित किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थलों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाये जा रहे हैं, जो जिले में होने वाले अपराध को नियंत्रण, अपराध के अनावरण, अराजक आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा में भी सीसी टीवी उपयोगी साबित होंगे।

ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अन्तर्गत कोतवाली नगर महोबा क्षेत्र में 97, कबरई क्षेत्र में 59, खन्ना में 20, चरखारी में 41, थाना खरेला में 58, कोतवाली श्रीनगर में 44, कुलपहाड में़ 54, थाना पनवाड़ी में 51, महोबकंठ में 36, अजनर में 40 सहित जिले के सभी थाना व कोतवाली क्षेत्रों में कुल 500 सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं। इसके अतिरिक्त अन्य संवेदनशील स्थानों का चिन्हीकरण किया जा रहा है जिनमें जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे।

अभियान के तहत प्रत्येक चिन्हित सीसीटीवी कैमरा स्थल तिराहा, चैराहा, संवेदनशील स्थल आदि स्थानों पर कम्युनिटी पुलिसिंग की तर्ज पर सफलतापूर्वक काम कर आम जनता एवं पुलिस प्रशासन के बीच आपसी समन्वय, संवाद एवं विश्वास को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेगा।

ऑपरेशन दृष्टि के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद के प्रत्येक थाने में एक सीसीटीवी रजिस्टर बनाया जायेगा, जिसमें सभी सीसीटीवी स्थलों की सूची अंकित की जायेगी एवं इस रजिस्टर के माध्यम से समय समय पर यह जांच कर सीसीटीवी स्थल पर व्यवस्थापित सीसीटीवी क्रियाशील दशा में है या नहीं देखा जाएगा और सीसीटीवी में किसी प्रकार की खराबी दिखने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल सीसीटीवी को दुरुस्त कराया जायेगा।

संबंधित समाचार