उत्तरी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, कोई क्षति नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीला। फिलीपींस के बाटानेस प्रांत में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। संस्थान ने आज यहां बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9:43 बजे आये भूकंप की रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई।

उन्होंने बताया कि भूकंप का केन्द्र सबतांग शहर से करीब 38 किमी दक्षिण पश्चिम में 10 किमी की गहराई में स्थित था। उन्होंने कहा भूकंप के झटके महसूस किये जायेंगे लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इलोकोस नॉर्ट प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये है।

यह भी पढ़ें- चीन के साथ अगले चरण की होगी सैन्य वार्ता, टकराव वाले स्थानों से सैनिकों को शीघ्र पीछे हटाने पर जोर देगा भारत 

संबंधित समाचार