अयोध्या: ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान हादसे में हुआ घायल, एंबुलेंस स्टाफ ने बेहोशी की हालत में कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह एक होमगार्ड जवान हादसे का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में एंबुलेंस स्टाफ ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि मूल रूप से रौनाही थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर बड़ागांव निवासी होमगार्ड जवान अवधेश कुमार पांडे पीआरवी ड्यूटी में तैनात था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक वह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी के बाद वापस घर की तरफ जा रहा था कि सुबह लगभग 7 बजे हाईवे पर अरकुना चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में उसकी मोटरसाइकिल जा टकराई और होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

माजरा देख आस पास के लोग दौड़े तो देखा कि होमगार्ड जवान बेहोशी की हालत में पड़ा है। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना रौनाही थाना पुलिस तथा एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस के ईएमटी अजीत मिश्रा का कहना है कि उनको सुबह 7.04 बजे सूचना मिली तो उन्होंने होमगार्ड जवान को अचेतावस्था में लाकर 8 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि होमगार्ड जवान को भर्ती किया गया है। जवान को हेड इंजरी की शिकायत है।

यह भी पढ़ें:-बांदा: शिक्षिका ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा, जानें मामला

 

संबंधित समाचार