Ankita Lokhande Father Death : अंकिता लोखंडे के पिता का निधन, पिछले कई दिनों से थे बीमार
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता शशीकांत लोखंडे का 68 की उम्र में निधन हो गया है। पूरे परिवार में दुखद का माहौल है। शशीकांत लोखंडे की निधन 12 अगस्त 2023 की देर शाम हुआ। हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है। लेकिन वह पिछले कई दिनों से बीमार थे।
पिता के निधन से टूटीं अंकिता लोखंडेबता दें कि अंकिता अपने पिता के बेहद करीब थीं। वे अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती थीं। वहीं पिता के जाने के गम में अंकिता पूरी तरह टूट गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में एक दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता के पिता पेशे से बैंकर थे।
https://www.instagram.com/p/CGEfW_ph_iJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
अंकिता ने फादर्स डे पर लिखी थी पोस्ट
अंकिता लोखंडे ने अंकिता लोखंडे फादर्स डे पर अपने पिता शशीकांत के लिए स्पेशल नोट लिखा था। अंकिता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हैप्पी फादर्स डे, मेरे पहले हीरो को जो कि मेरे पिता रहे हैं। मैं इस समय अपनी फीलिंग्स को ठीक तरह से बयां नहीं कर पा रही हूं कि मैं आपके लिए क्या महसूस करती हूं। आई लव यू बहुत सारा। मैंने आपको कई चीजों के लिए स्ट्रगल करते देखा है पापा...जब मैं छोटी बच्ची थी, तब भी आपको स्ट्रगल करते देखती थी। पर आपने कभी अपने बच्चों को स्ट्रगल करने नहीं दिया। आपने हमें सबकुछ दिया...मुझे पंख दिए, जिससे मैं उड़ सकूं। मुझे वो सब करने दिया जो मैं जीवन में करना चाहती थी।
ये भी पढे़ं : Shershaah : फिल्म शेरशाह ने बदल दी थी सिद्धार्थ मल्होत्रा की किस्मत, 2 साल पूरे होने पर लिखा नोट
