Gadar 2 Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल ने मचाया गदर, संडे टूटेगा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!
मुंबई। सनी देओल, अमीशा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत फिल्म 'गदर 2' की हर दिन बंपर कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दो दिन में फिल्म का कुल आंकड़ा 83.18 करोड़ रुपए हो गया है। दो दिन में धमाकेदार कलेक्शन करने के बाद, तीसरे दिन 'गदर 2' बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। ट्रेंड बता रहे हैं कि संडे, सनी देओल की फिल्म के खाते में सबसे बड़ा दिन होने वाला है। तीसरे दिन फिल्म सुबह से ही थिएटर्स में भौकाल जमा रही है। आज यानी रविवार को फिल्म 100 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। फिल्म को लेकर क्रेज इतना है कि लोग ट्रैक्टर से फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार को रिलीज से पहले 'गदर 2' के लिए हुए एडवांस बुकिंग बहुत तगड़ी थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि पहले दिन के लिए फिल्म के 7 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक थे, जबकि शनिवार के लिए ये आंकड़ा ये आंकड़ा ऑलमोस्ट 6.5 लाख था। पहले दिन जहां फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 43 करोड़ रुपये रही।
❤️❤️❤️🤗🤗🤗 https://t.co/7DtXj1WAVM
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) August 12, 2023
क्या 'गदर 2' तोड़ेगी 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड?
अगर बॉक्स ऑफिस पर पहले संडे को सबसे जोरदार करने वाली फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान की 'पठान' सबसे ऊपर आती है। इसी साल रिलीज हुई, शाहरुख की कमबैक फिल्म ने अपने पहले संडे को 58.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद यश की बॉक्स ऑफिस मॉन्स्टर 'KGF 2' आती है। पिछले साल आई इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने, पहले संडे को 50.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। प्रभास की 'बाहुबली 2' ने पहले संडे को 46.5 करोड़ और सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' ने 45.53 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले संडे को सबसे धांसू कमाई करने वाली फिल्मों में आमिर खान की 'दंगल' पांचवें नंबर पर है। इसका पहला संडे 41.34 रुपये का नेट कलेक्शन लेकर आया था। 'गदर 2' अगर संडे को 50 करोड़ कमाती है तो ये 'बाहुबली 2' को बड़े आराम से पीछे छोड़ देगी।
ये भी पढ़ें : OMG 2 Box Office Collection : अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को हुई अच्छी कमाई...रविवार होगा जोरदार
