OMG 2 Box Office Collection : अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' ने पकड़ी रफ्तार, शनिवार को हुई अच्छी कमाई...रविवार होगा जोरदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अक्षय कुमार स्टारर 'ओह माय गॉड 2' को दूसरे दिन अच्छा जंप मिला है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन इस फिल्म रिस्पॉन्स मिल है। गदर 2 को टक्कर देते हुए ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की गई है। ऐसे में पहले दिन इस फिल्म ने 10. 26 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं अब इसका दूसरे दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है। जनता ने दिखाया कि अक्षय की फिल्म का कंटेंट इस बार भी उनके दिल पर असर कर रहा है। शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 'OMG 2' का कलेक्शन 15.30 करोड़ रुपये हुआ है। अब दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.56 करोड़ रुपये हो गया है।

रविवार को फिर धमाका करने को तैयार 
दो दिन में 'ओह माय गॉड 2' ने अच्छी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। रविवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग पिछले दो दिनों के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है। आंकड़े बताते हैं कि दूसरे दिन के लिए फिल्म के एक लाख 80 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक थे, जबकि रविवार के लिए ये आंकड़ा तीन लाख से ज्यादा है।  अनुमान लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन 'ओह माय गॉड 2' का कलेक्शन 18 करोड़ के करीब रह सकता है। अगर जनता ने इसी तरह दिल खोलकर फिल्म पर प्यार लुटाना जारी रखा, तो ये आंकड़ा 20 करोड़ तक भी जा सकता है। इस हिसाब से अक्षय की फिल्म का पहला वीकेंड 43 से 45 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन ला सकता है।

 'ओह माय गॉड 2' की कहानी
'ओह माय गॉड 2' की कहानी शिव भक्त पंकज त्रिपाठी की है। वे पूरी शिद्दत के साथ शिव भक्ति करते हैं। लेकिन, उनके बेटे के साथ कुछ ऐसा होता है कि स्कूल उसे निकाल देता है। उस पर कथित तौर पर 'गंदी बात' करने का आरोप लगाया जाता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार का जीना दुश्वार हो जाता है और नौबत शहर छोड़ने तक की आ जाती है। तभी एंट्री होती है शिव दूत अक्षय कुमार की। पंकज त्रिपाठी की हिम्मत बढ़ती है और वह कोर्ट में पहुंच जाते हैं। इस तरह फिल्म सेक्स एजुकेशन जैसे संवेदनशील और बेहद जरूरी विषय को बहुत ही परिपक्वता के साथ सामने लाती है...। 

  • डायरेक्टर: अमित राय
    कलाकार: पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार, यामी गौतम और अरुण गोविल

ये भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर 'Gadar 2' की धांसू ओपनिंग, 'OMG 2' ने भी दिखाया दम...पठान के बाद साल की दूसरी बड़ी फिल्म

संबंधित समाचार