गुजरात: निर्माणाधीन फैक्ट्री में करंट लगने से पांच मजदूरों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर ज़िले में आज एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में करंट लगने के कारण पांच मज़दूरों की मौत हो गयी और तीन अन्य झुलस गए। पुलिस ने बताया कि सांतेज-वडसर रोड पर निर्माणाधीन फ़ाइबर ग्लास फैक्ट्री में आठ मज़दूर लोहे की एक ऊंची सीढ़ी लेकर जा रहे थे जो ऊपर से गुज़रे हाई टेंशन …

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर ज़िले में आज एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में करंट लगने के कारण पांच मज़दूरों की मौत हो गयी और तीन अन्य झुलस गए। पुलिस ने बताया कि सांतेज-वडसर रोड पर निर्माणाधीन फ़ाइबर ग्लास फैक्ट्री में आठ मज़दूर लोहे की एक ऊंची सीढ़ी लेकर जा रहे थे जो ऊपर से गुज़रे हाई टेंशन तार से छू गयी। इससे पांच मज़दूरों को मौक़े पर ही मौत हो गयी और तीन झटके के कारण दूर जा गिरने से घायल हो गए।

मृतकों में चार अहमदाबाद के और एक झारखंड का रहने वाला बताया गया है। मृतकों की पहचान कार्तिक (18), महेश (35), भावुजी (32), पंकज (35) (चारों अहमदाबाद निवासी) तथा बजरंगी (25) निवासी झारखंड के रूप में हुई है। तीनो घायल मज़दूर राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले बताए गए हैं।

संबंधित समाचार