Deputy CM के आदेश हवा-हवाई, Fatehpur के जिला अस्पताल में दलाल सक्रिय, ओपीडी से ओटी तक लूट रहे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में ओपीडी से ओटी तक दलाल लूट रहे मरीज।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर के आदेश फतेहपुर में हवा-हवाई दिख रहे है। यहां जिला अस्पताल में दलाल सक्रिय है। जो ओपीडी से ओटी तक मरीजों को लूट रहे है।

फतेहपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल में यहां ऐसे ही कोई काम नहीं होता। कुछ व्यवस्था करो तो काम होगा। यह अल्फाज जिला अस्पताल में वार्ड से लेकर ओपीडी, जांच केंद्र से ऑपरेशन थिएटर तक सक्रिय दलालों हैं। अव्यवस्थाओं का हवाला दे वार्ड में भर्ती मरीजों का निजी अस्पताल में आपरेशन किया जा रहा है। धागा से दवा तक के लिए तीमारदार बाहरी मेडिकल स्टोर की दौड़ रहे हैं। यानी यहां हर तरह से मरीजों से लूट का खेल जारी है।

छह माह से खराब सी-आर्म मशीन

हड्डी से संबंधित आपरेशन में सी-आर्म मशीन का होना अहम है। दुखद पहलू यह है कि मशीन करीब छह माह से खराब है। मशीन का खराब होना डाक्टर व निजी अस्पतालों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन मशीन की डिमांड कई बार भेजने की बात कह रहा है। सी-आर्म मशीन खराबी की आड़ में उनका शहर के निजी अस्पताल में आपरेशन किया गया।

हर आपरेशन में डाक्टर की फीस

निशुल्क इलाज को आए मरीजों से डाक्टर या उनके एजेंट मरीज से उगाही कर रहे हैं। आपरेशन नाइफ (चाकू,ब्लेड) धागा, मशीन आदि सामग्री की ठीक व्यवस्था न होने की बात कही जाती है। रेफर करने का कहकर डरा दिया जाता है। हार्निया, पथरी आदि आपरेशन पर तीन से पांच हजार एवं बड़े आपरेशन पर बीस हजार या डील तय होने की रकम देय होती है।

काफी दिनों से सी-आर्म मशीन खराब है, उसकी मरम्मत कराई गई थी लेकिन काम नहीं कर रही है। प्राचार्य के माध्यम से कई बार डिमांड भेजी गई है। 14 लाख मशीन की कीमत है, बजट आते ही व्यवस्था की जाएगी।- डा. पीके सिंह, सीएमएस

संबंधित समाचार