बरेली: प्रभारी मंत्री ने सेवा संगठन ई-बुक का किया विमोचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बरेली एवं आंवला की सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का विमोचन किया। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की प्रशंसा भी की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि लाकडाउन के दौरान भाजपा नेताओं और …

बरेली,अमृत विचार। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बरेली एवं आंवला की सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का विमोचन किया। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की प्रशंसा भी की।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि लाकडाउन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राशन वितरण, मास्क व सैनेटाइजर, पीएम केयर फण्ड में दान देकर सेवा कार्य किया। इसके लिए कार्यकर्ताओं का सभी को सम्मान करना चाहिए। यह ई-बुक सेवा कार्यकर्ताओं के कार्यों का संकलन है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनने का काम करेगी।

प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने संगठन के कामों पर चर्चा करते हुए बताया कि की प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह (14 सितंबर से 20 सितंबर) के रूप में मनाया जाएगा। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर गांधी जयंती को प्रत्येक विधानसभा में स्वछता अभियान चलाया जाएगा।

वर्चुअल मीटिंग में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक धर्मपाल सिंह, बहोरन लाल मौर्य, केसर सिंह गंगवार, छत्रपाल गंगवार, डा. डीसी वर्मा, डा. श्यामबिहारी लाल, राजेश मिश्रा(पप्पू भरतौल), पूरण लाल लोधी, दुर्विजय सिंह शाक्य, रविन्द्र सिंह राठौर, सोमपाल शर्मा, संजीव शर्मा, संतोष शर्मा , वीरपाल गंगवार, निर्भय गुर्जर, नीरेंद्र राठौर, अभय चौहान, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, शिवेंद्र नाथ चौबे व देवेंद्र सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार