Kanpur Dehat: PM Modi को लिखा खत, फिर किसान ने फंदा लगाकर चुनी मौत, बैंक से केसीसी से लिया था कर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान।

कानपुर देहात के मंगलपुर में कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। बैंक से केसीसी से कर्ज लिया था। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है।

कानपुर देहात, अमृत विचार। कर्ज में डूबे किसान ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर घर के पास ही खड़े पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है।

मंगलपुर निवासी किसान चंद्रपाल सिंह (80) पुत्र बद्री सिंह के पास करीब सात बीघे खेती योग्य भूमि है। उन्होंने मंगलपुर स्थित पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड से दो महीने पूर्व तीन लाख 60 हजार रुपये कर्ज लिया था। करीब एक महीने पूर्व वह सांड़ के हमले से घायल हो गए थे। पैसा की व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने एक बीघा खेत 60 हजार रुपये में सूद पर गांव के ही एक व्यक्ति को पहले से ही दे रखा था।

Letter News.jpg1

जिसको लेकर चंद्रपाल परेशान रहते थे। उन्होंने कर्ज के चलते शनिवार रात प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र लिखकर घर पास ही खड़े गोल्डमोहर के पेड़ की डाल में गमझा के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र विनोद ने बताया कि पिता ने बैंक से कर्ज लिया था और एक बीघा खेत पहले से गिरवी रखा हुआ था।

समाजवादी

वहीं पिछले कई सालों से फसल पैदावार ठीक न होने के कारण वह परेशान रहते थे। जिसके चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। मंगलपुर थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कर्ज से परेशान होकर किसान के जान देने की बात कही है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट पर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है।

संबंधित समाचार