दिल्ली: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि गोदाम की दीवार और छत गिर गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने के काम जुटी हुई हैं। दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

फायर ब्रिगेड के अलावा एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद है। केमिकल गोदाम होने से आग से उठने वाला धुआं बिलकुल काला है और आस-पास के क्षेत्रों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा संबंधी नौ और मामलों की जांच संभालेगी सीबीआई

संबंधित समाचार