Banda News: आग से जलकर युवती की मौत, पति पर लगे गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में युवती की आग से जलकर मौत।

बांदा में युवती की आग से जलकर मौत हो गई। परिजनों ने पति पर हत्या के आरोप लगाए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

बांदा, अमृत विचार। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद पर पत्नी ने अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाये जाते समय उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।

शहर के मोहल्ला खुटला निवासी योगमाया (30) पत्नी मुकेश ने शनिवार की शाम अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा लिया। गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका के ससुरालीजनों का कहना है कि पति मुकेश मजदूरी करता है। वह नशे की हालत में घर आया और सब्जी को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसी के चलते योगमाया ने आग लगा ली।

वहीं, मृतका के भाई योगेंद्र निवासी गाजीपुर थाना नरैनी का कहना है कि योगमाया की शादी 12 साल पहले हुई थी। पति नशे का आदी है। आरोप है कि नशे की झोंक में बहनोई ने ही उसकी बहन को जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार