बिजनौर: बाइक की चेन टूट पहिए में फंसी, सिर के बल गिरने से ग्रामीण की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नहटौर(बिजनौर), अमृत विचार। बहन को सिंदारा देकर लौट रहे युवक की बाइक की चेन टूटकर पहिए में लिपट गई। इससे बाइक गिर गई। इसमें बाइक सवार की गिरकर मौत हो गई।

क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर मिलक उर्फ बच्चावाला निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार बिजनौर क्षेत्र के ग्राम लावलपुर निवासी बहन को सिंदारा देने गया था।

बीती रात नौ बजे झालू मार्ग स्थित ग्राम रुखड़ियों के सामने अचानक उसकी बाइक की चैन टूटकर पहिए से लिपट गई। परिणामस्वरूप मनोज बाइक समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म