सुल्तानपुर : दफन किये गए शव को निकाला बाहर, किया जाएगा पोस्टमार्टम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। जून में रोजगार के लिए परदेश गए किशोर की मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। मृतक की मां ने मृत्यु का कारण जानने के लिए जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के आदेश के बाद पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रविवार को शव खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के चका बभनगवा गांव से जुड़ा है। गांव निवासी किशोर सरफराज (17 )पुत्र वारिश अली अपने साथियों के साथ जून महीने में रोजगार के लिए हैदराबाद गया था। जहां उसकी 22 जून को मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने किशोर का शव लाकर दफन कर दिया था। मृत्यु का कारण जानने के लिए मृतक की मां सलमा बानो ने जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिलकर पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। 

रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार कुड़वार कपिल आज़ाद व उपनिरीक्षक विकास गौतम द्वारा शव को खोदवाकर बाहर निकलवाकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि डीएम के आदेश पर किशोर के मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत्यु का कारण स्पष्ट होने पर परिजनों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बहराइच : महिला के पेट से निकाला 2.670 किलो का ट्यूमर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर में पहली पाली में 991 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
Pepsi Sharma Death : हमेशा के लिए खामोश हो गई पेप्सी शर्मा की आवाज, 38 साल की उम्र में निधन, हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
UP Police Constable Exam 2026 : परीक्षा के पहले दिन 16 लाख प्रवेश पत्र डाउनलोड, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एंट्री
Stock Market Today : शेयर मार्केट में सोमवार को भारी गिरावट, लाल निशान में आए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए आज के बाजार का हाल
अब CUET UG से LU में बीफार्मा का प्रवेश, अंकों के आधार पर मिलेगा एडमिशन; नए नियम इसी सत्र से लागू