रामपुर : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू कलह के चलते युवक ने उठाया कदम
रामपुर/टांडा, अमृत विचार। घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना टांडा के क्षेत्र टांडा बादली में 35 वर्षीय राजवीर, राजगीर का काम करता था। राजवीर के तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी का मायका जसपुर जिला उधम सिंह नगर का है। पिछले काफी दिनों से उसकी पत्नी अपने मायके जसपुर में ही रह रही है।राजवीर के परिजनों की माने तो 9 जुलाई को राजवीर अपने तीनों बच्चों को पत्नी के पास छोड़कर आया था।
चर्चा यह भी है कि पत्नी और पति के बीच कुछ विवाद चल रहा है। उसी के चलते उसने गुस्से में आकर कमरे में जाकर फांसी लगा ली।जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए थे।उसके बाद आसपास के लोग भी आ गए।बाद में जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है परिजनों का कोई मुकदमा भी चल रहा है।
भाई ने सबसे पहले फांसी पर लटका हुआ देखा
देर रात करीब साढ़े आठ बजे राजवीर के भाई धर्मवीर जो पास में ही रहता है। उसने सबसे पहले राजवीर का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका हुआ देखा। जिसको देखकर उसकी चीख निकल गई थी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।देखते ही देखते आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ टांडा सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: युवक का पहले किया अपहरण फिर नंगा करके लाठी-डंडों से पीटा, प्राइवेट पार्ट का वीडिया बनाकर किया वायरल
