फिरोजाबाद: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की नगला सिंधी थाना क्षेत्र की पुलिस ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को सोमवार को वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। सीओ टूंडला अनिवेश कुमार ने जानकारी दी है कि थाना नगला सिंधी क्षेत्र में रविवार को चार साल की एक बच्ची को खेलते हुए एक युवक अमन ने एक सुनसान मकान में ले जाकर दरिंदगी का शिकार बनाया गया।

मासूम बालिका की चीख-पुकार पर ग्रामीण लोग एकत्रित हो गए वही मौका पाकर आरोपी निकल भागने में कामयाब रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची आरोपी की तलाश में पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस को रात में कुररा के जंगलों में एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की जानकारी मिली थी। 

पुलिस टीम ने तुरंत कुर्रा के जंगल में पहुंच कर युवक की घेराबंदी की गई। तभी आरोपी युवक द्वारा पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की गई पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें यह गोली आरोपी युवक के पैर में लग गई वह घायल होकर गिर पड़ा। दुष्कर्म आरोपी अमन के पास से अवैध तमंचा जिंदा और खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं जिसे वैधानिक कार्रवाई के बाद आज जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें:-मऊ में बोले दारा सिंह चौहान- मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग का हो रहा है कल्याण

संबंधित समाचार