Independence Day: मायावती ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज देश अपनी आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। आजादी के इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं दी हैं।

बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर लिखा 'देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों को आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं। हर कोई पेट पालने और अपना व अपने परिवार का जीवन बेहतर बनाने में व्यस्त। ऐसे में सरकार की ओर से उन्हें शान्ति, सदभाव, तनावमुक्त व सुविधायुक्त जीवन देना अति-आवश्यक।'

इसके साथ ही उन्होंने अपने अगले ट्वीट में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आदर्श बताते हुए लिखा 'भारत खासकर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अति मानवतावादी संविधान को लेकर आदर्शदुनिया में आज भी एक आदर्श मिसाल है, किन्तु अपार गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, अमीर-गरीब के बीच आय की जबरदस्त खाई व रुपए के अवमूल्यण आदि के अभिशप्त जीवन से लोगों की मुक्ति अब बहुत जरूरी है।'
 
इसके अलावा मायावती ने कहा कि देश की लगभग 140 करोड़ गरीब व मेहनतकश जनता के लिए स्वतंत्रता की सही स्थापना तथा उसका समुचित लाभ तभी संभव जब संविधान की पवित्र मंशा के अनुसार देश में केवल राजनीतिक लोकतंत्र ही नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र भी जमीनी स्तर पर कायम हो, जैसाकि बाबा साहेब की असली मंशा थी।

यह भी पढ़ें:-Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी के किया ध्वजारोहण, 52 सेकेंड के लिए थम गई राजधानी

संबंधित समाचार