अखिलेश यादव ने सैफई में किया ध्वजारोहण, कही ये बात
लखनऊ / इटावा, अमृत विचार। पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। सभी प्रमुख विभागों और इमारतों पर स्वतंत्रता दिवस का प्रतीक तिरंगा शान से फहरा रहा है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में एक कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं साथ ही वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
उन्होंने भाजपा सरकार को लेकर बड़ी बात कही। अखिलेश ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत अभी विकास से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए कई सुविधाओं का आज भी अभाव है।
ये भी पढ़ें -झांसी में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस
