लखनऊ : लोहिया संस्थान में कल भी मिलेगा बिना डोनर के ब्लड
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जरूरत मंद मरीजों को बिना डोनर ब्लड उपलब्ध कराया गया। कल यानी 16 अगस्त को भी यहां पर बिना डोनर ब्लड दिया जायेगा।
दरअसल, लोहिया संस्थान स्थित ब्लड बैंक की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिन बिना डोनर के ब्लड,प्लाजमा और प्लेटलेट्स देने का फैसला किया था। जिसके तहत आज यानी 15 अगस्त को कई युनिट ब्लड जरूरतमंद मरीजों को मुहैया कराया गया है।
बता दें कि लोहिया संस्थान में बीते कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस समेत अन्य अवसरों पर बिना डोनर मरीजों को ब्लड मुहैया कराया जाता रहा है। इसी के तहत बुधवार को भी ब्लड बिना डोनर के दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : मिडडे मील में शामिल हुआ श्रीअन्न, बदला गया मेन्यू
