लखनऊ में चार बाइक को रौंदता चला गया कार सवार, CCTV फुटेज से तलाश रही पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के गोमतीनगर इलाके में एक कार सवार ने एक के बाद एक चार बाइक को टक्कर मारी और रौंदते हुए निकल गया। मंगलवार की ये घटना बताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिये कार और चालक की तलाश कर रही है। इस दुर्घटना में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई है, जबकि तीन बाइक पर सवार लोग चोटिल हुए हैं। 

चश्मदीदों के अनुसार ऐसा लग रहा था कि कार चालक नशे में है। विराट खंड चौराहे के पास सबसे पहले उसने डिलीवरी बॉय की बाइक में टक्कर मारी। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उसने भागने के लिए स्पीड बढ़ा दी और तीन अन्य बाइक को टक्कर मारते हुए भाग गया। बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार आश्चर्य श्रीवास्तव (34) की मौत हो गई।  

ये भी पढ़ें -नहा कर पहुंचा मंदिर, दर्शन के बाद अपनी गर्दन पर चला दी कटर मशीन

संबंधित समाचार