नहा कर पहुंचा मंदिर, दर्शन के बाद अपनी गर्दन पर चला दी कटर मशीन
ललितपुर, अमृत विचार। मंदिरों में मनौती मांगने के बाद जीभ काट कर चढाने जैसी कई घटनाएं हमने सुनीं हैं। लेकिन ललितपुर में एक ऐसा वाकया हुआ जिसे सुनकर लोग स्तब्ध हैं। यहाँ एक युवक ने मंदिर में दर्शन के बाद अपनी गर्दन पर रखकर कटर मशीन ऑन कर दी। युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा वाकया मंगलवार को सदर कोतवाली के रघुनाथपुरा गाँव का है। बताया जा रहा है कि स्थानीय युवक दीपक कुशवाहा मंगलवार की सुबह नहा-धोकर स्थानीय मंदिर में पहुंच गया, जहाँ उसने दर्शन करने के बाद अपना सिर काटकर चढाने की बात कही। इससे पहले कोई समझ पाटा उसने वहां रखी लकड़ी काटने की कटर मशीन को अपनी गर्दन पर रखकर ऑन कर दिया। युवक की गर्दन से खून की धार बहने लगी। लोगों ने उसे फ़ौरन जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहाँ उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार युवक ने ऐसा क्यों किया इस बारे में उन्हें कोई अंदाजा नहीं है।
ये भी पढ़ें -हरदोई : ग्रामीण की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, कार्रवाई में जुटी पुलिस
