Kannauj News : कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, इलाज के दौरान युवक की मौत, बहन को छोड़कर वापस जा रहा था घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सड़क हादसे में युवक की मौत।

कन्नौज में कंटेनर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कन्नौज, अमृत विचार। कस्बा के तिर्वा रोड पर बहन को छोड़कर वापस घर जाते समय बाइक सवार को कंटेनर ने रौंद दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सेमपुर गांव निवासी मदन (32) पुत्र रामकिशन मंगलवार को छिबरामऊ के छछौनापुर गांव में बहन सीता को छोड़ने गया था। वापस आते समय कस्बा के तिर्वा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

संबंधित समाचार