खाकी का खौफनाक चेहरा: चोरी कबुलाने के लिए बेरहमी से की पिटाई, छोड़ने के बदले में मांगे 30 हजार रुपये, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में ठठिया की औसेर पुलिस ने तीन युवकों की जमकर की पिटाई।

कन्नौज में ठठिया की औसेर पुलिस ने चोरी कबुलाने के लिए तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

कन्नौज, अमृत विचार। एक माह पूर्व गांव में हुई लहसुन की चोरी का जुर्म कबुलाने को लेकर पुलिस ने तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच बैठा दी।

ठठिया थाना क्षेत्र के ओसैर गांव में एक माह पहले हुई लहसुन चोरी के बाद एक सप्ताह पहले एक लोहे की दुकान में चोरी के खुलासे में जुटी औसैर चौकी पुलिस ने सोमवार की रात करीब दस बजे घर पर सो रहे मैनू खान पुत्र तरीक व विवेक पुत्र नरेंद्र सक्सेना, व मिथुन पुत्र नरेश को उनके घर जाकर पुलिसकर्मी अपने साथ चौकी ले आए। जहां उन युवाओं से चोरी की घटना करने के लिए कहने लगे। जब युवकों ने चोरी की घटना का इल्जाम लेने से मना कर दिया तो पुलिस कर्मियों ने युवकों की पिटाई शुरू कर दी।

पुलिसकर्मियों ने युवकों को बेरहमी से पीटा। पिटाई के दौरान ही तीनो घायलों हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों ने एसपी को शिकायत पत्र देते बताया कि एक माह पूर्व गांव में लहसुन चोरी हुआ था। जिसका पुलिस खुलासा नही कर पाई थी। पुलिस ने जुर्म कबुलाने को लेकर युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। साथ ही जुर्म कबूलने का भी दबाव बनाया। युवकों के विरोध करने पर तीन हजार रुपये मी मांग की। 

एसपी ने चौकी इंचार्ज समेत दो सिपाहियों को किया निलंबित

युवकों के साथ बेहरमी से पिटाई करने की जानकारी होते ही एसपी ने तत्काल प्रभाव में चौकी इंचार्ज समेत दो सिपाहियों को निलबिंत कर दिया। मामले की जांच सीओ छिबरामऊ को सौंपी।

थाना ठठिया के औसेर निवासी मैनू खांन, विवेक,मिथुन ने चौकी इंचार्ज व सिपाहियो पर पिटाई करने का आरोप लगाया। घायलों के परिजनों ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी अमित कुमार आनंद ने चौकी इंचार्ज विनय कुमार, आरक्षी विपिन कुमार, आरक्षी मुल्तान  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

संबंधित समाचार