बरेली: मरे हुए कुत्ते के शव को खा रहा था मंदबुद्धि युवक, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना किला क्षेत्र में उसे समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक मंदबुद्धि युवक को सड़क पर पड़े मृतक कुत्ते के श‍व को खाते देखा। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़कर मानसिक अस्पताल में भेज दिया। 

दरअसल किला शमशान भूमि फाटक के सामने सड़क पर एक कुत्ते का शव पड़ा हुआ था। इस दौरान वहां मंदबुद्धि युवक आया और कुत्ते के शव को खाने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों की निगाह उस युवक पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पड़कर मानसिक चिकित्सालय भेज दिया।

युवक सड़क पर पड़े कुत्ते को खा रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने युवक को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कर दिया है। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था।-राजीव कुमार, थाना किला प्रभारी।

ये भी पढे़ं- बरेली: धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां 

 

संबंधित समाचार