बहराइच में करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। खैरीघाट थाना क्षेत्र में रामायण पाठ के दौरान माइक लगाते समय एक ग्रामीण को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरोत्तमपुर के मजरा मिश्रनपुरवा निवासी राजेश मिश्रा (45) पुत्र बराती लाल के बेटे का जन्मदिन था। जिस पर राजेश ने घर पर रामायण पाठ का आयोजन किया था। मंगलवार को गांव निवासी बेटियां रामायण पाठ करने के लिए आई। जिस पर राजेश मिश्रा ने माइक के तार को मुख्य लाइन से जोड़ा। इसके बाद माइक बेटियों को पकड़ाने लगा, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि रामायण पाठ के दौरान ग्रामीण को करंट लगा था, जिससे उसकी मौत हुई है।

ये भी पढ़ें -Bahraich News : अलग-अलग सड़क हादसों में युवक की मौत, 16 घायल

संबंधित समाचार